फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुष्कर्म पीड़िता के बेटे के खाते से मुआवजे के 8.25 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उसके मानसिक रूप से कमजोर बेटे के बैंक खाते से रिश्तेदारों ने सरकारी मुआवजे की रकम निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता को न्यायालय के आदेश पर जुलाई 2025 में 8.25 लाख रुपये मुआवजा मिला था, जो गोपालगंज स्थित बड़ौदा बैंक में बेटे के खाते में भेजा गया था।
विज्ञापन

मामला एक साल पहले का है, जब 40 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था। मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता गर्भवती हो गई और स्वास्थ्य बिगड़ने पर जांच में यह बात सामने आई।
मायके वालों की तहरीर पर अहरौला पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था और पीड़िता को इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 16 दिसंबर 2024 को पीड़िता की मौत हो गई। अब, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके मानसिक रूप से कमजोर बेटे के खाते से दो लोगों ने जालसाजी करके मुआवजा की पूरी राशि निकाल ली। बृहस्पतिवार को पीड़िता के रिश्तेदारों ने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी और आरोप सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें