फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 किग्रा गौ मांस बरामद, दो कारोबारी चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस शुक्रवार की भोर मुखबिर की सूचना पर गो मांस के साथ दो लोगों को सोफीगढ़ के पास से गिरफ्तार की। पुलिस की मानें तो आरोपियों के पास से 82 किलो गो मांस के साथ एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाने की पुलिस शुक्रवार की भोर में क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोफीगढ़ गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को पकड़ी। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 82 किलो गो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों में एक ने अपना नाम खुशरब्बे पुत्र जमालुद्दीन और दूसरे ने मो. मुफीद पुत्र रब्बानी बताया। दोनों सोफीगढ़ के निवासी है, पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल रवाना करने के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें