फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे टीईटी के 82,537 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में टीईटी परीक्षार्थी 22 से 24 जनवरी तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कापी रोडवेज के परिचालक को देनी होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा की दो पालियों में 23 जनवरी को 98 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 82,537 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र की प्रतियां अपने पास रखनी होगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर परिवहन निगम प्रशासन टीईटी के परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों की नि: शुल्क सेवा मुहैया कराएगा। इसलिए परीक्षार्थियों को ऑनलाईन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र की कुल पांच से छह प्रतियां अपने पास सुरक्षित रख कर यात्रा करनी होगी। यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा मांगे जाने पर एक प्रति स्वहस्ताक्षरित कर परिचालक को उपलब्ध कराना होगा। अभ्यर्थी द्वारा परिचालक को जो प्रति उपलब्ध कराई जाएगी, उस पर अप ट्रिप के लिए अप ट्रिप शब्द अंकित करते हुए यात्रा प्रारंभ करने का स्थान एवं गंतव्य स्थान का नाम तथा डाउन ट्रिप के लिए डाउन ट्रिप शब्द अंकित करते हुए यात्रा प्रारंभ करने का स्थान एवं गंतव्य स्थान का उल्लेख करना होगा। यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व यानि 22 जनवरी व एक दिन पश्चात यानि 24 जनवरी तक कुल तीन दिनों तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रथम पाली में 98 केंद्रों पर 49,395 अभ्यर्थी व द्वितीय पाली में 66 केंद्रों पर 33,178 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें