फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा डोज न लगवाने वालों का नाम बताने का प्रधानों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी काफी सख्त हो गए हैं। जिस भी गांव में दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या कम है, उनके प्रधानों को सख्त चेतावनी जारी कर दी गई है और दूसरा डोज न लगवाने वालों का नाम बताने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर प्रधानों को प्रधानी छीन लिए जाने की चेतावनी भी दी गई है। डीएम के आदेश के बाद प्रधानों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना टीकाकरण के तहत प्रथम डोज का रिकार्ड तो काफी बेहतर है लेकिन दूसरा डोज लगवानें वालों की स्थिति अच्छी नहीं है। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने प्रधानों को नोटिस जारी कर दिया है और प्रधानों ने दूसरा डोज न लगवाने वालों की सूची कारण सहित मांगी है। इसके साथ ही प्रधानों को चेतावनी भी दी गई है कि ऐसा न करने वाले प्रधानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पंचायती राज अधिनियम की धारा 95(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी प्रधानी ही समाप्त करते हुए तीन सदस्यी समिति का गठन कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी के इस निर्देश के बाद प्रधानों में हड़कंप मच गया है। सभी गांव के प्रधान अपने-अपने गांव में उन लोगों की तलाश में जुट गए है, जिन्होंने अब तक कोरोना टीकाकरण का पहला व दूसरा डोज नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें