फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। शुक्रवार को पेश हुए बजट को सपा ने झुनझुना बताया। वक्ताओं ने कहा कि बजट में न महंगाई कम करने का कोई प्रावधान किया गया और ना ही बेरोजगारी। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावों में जो वादे किए एक भी पूरे नहीं किए। किसान व मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। दवा और पढ़ाई आम आदमी के पहुंच से बाहर होती जा रही है। खाद, पानी, बिजली, कृषि यंत्रों व खाद्य पदार्थों के दाम चार गुना बढ़े हैं। बजट में इनको कम करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बसपा के पदाधिकारियों से तालमेल बनाकर टीम तैयार करें। घर-घर जाकर जनता से भाजपा की किसान, मजदूर, संविधान, आरक्षण व रोजगार विरोधी साजिश को बेनकाब करें। 15 लाख खाते में डालने, पांच साल में 10 करोड़ नौकरी, किसानों के हित में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही महंगाई के सवाल पर केंद्र सरकार को घेरें। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया उसमें संसाधनों का कोई जिक्र नहीं है। यह बजट किसानों को ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि बजट में मुफ्त शिक्षा व मुफ्त दवा का कोई प्रावधान नहीं है। पूर्व मंत्री वसीम अहमद, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, इसरार अहमद, लालमनि राजभर, दुर्गविजय राम, दामोदर प्रजापति, हरिराम सिंह यादव, हरिश्चन्द्र यादव, वर्मन यादव, रामदरश यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, मिर्जा मसूद बेग, शिवमूरत यादव, राजेश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें