फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं करती रही इंतजार, नहीं पहुंची नसबंदी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय पर स्थित पीएचसी पर प्रतिमाह नसबंदी कैंप आयोजित होता है। शुक्रवार को भी कैंप का आयोजन था लेकिन नसबंदी करने वाली टीम देर शाम तक नहीं पहुंची। जिस पर नसबंदी के लिए जुटी महिलाओं व उनके तीमारदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी से लेकर सीएमओ तक टीम के न आने की शिकायत की गई। पीएचसी मार्टीनगंज की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। अक्सर ही यहां किसी न किसी कारणों से हंगामा हो जाता है। शुक्रवार को यहां नसबंदी शिविर आयोजित था। जिसमें नसबंदी कराने के लिए 18 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। देर शाम साढ़े पांच बजे तक नसबंदी करने वाली टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिस पर महिलाओं के साथ ही उनके तीमारदार आक्रोशित हो उठे और हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हंगामा होने की जानकारी पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव मिश्रा ने टीम के पहुंचने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराने का काफी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। लोगों ने मौके से ही सीएमओ व जिलाधिकारी को फोन कर नसबंदी टीम के न पहुंचने की सूचना देने के साथ ही संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें