फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगी नपा आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ को हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है। इसके तहत ही ग्लोबल इमेज सिस्टम के तहत शहर के मकानों को दर्ज करने का काम जल्द शुरू होने वाला है। यह काम पूरा हो जाने के बाद नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी वहीं नपा के आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में हजारों की संख्या में ऐसे मकान व जमीने है जो नपा के रिकार्ड में नहीं है। जिसके चलते नपा को इन मकानों से राजस्व की प्राप्ति नहीं होती है। इतना ही नहीं नपा का कार्य फिलहाल मैनुवल तरीके से होता है, जिसके कारण नपा प्रशासन नगर के लोगों को ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा भी नहीं दे पा रही थी। वहीं नगर पालिका के रिकार्ड में शामिल मकानों की जानकारी करने के लिए गृहस्वामी को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अब नपा प्रशासन ग्लोबल इमेज सिस्टम के तहत सभी मकानों व जमीनों को दर्ज करने की कवायद शुरू कर रहा है। इसके हो जाने के बाद नगर पालिका के आय में बढ़ोत्तरी के साथ ही नगर वासियों को भी तमाम सुविधाएं मिलने लगेगी। इसके तहत नगर में स्थित सभी मकानो के रिकार्ड जहां ऑनलाइन होंगे और कोई भी अपने रिकार्ड को चेक कर सकेगा। इसके साथ ही जलकल, गृहकर आदि का भुगतान भी नगर वासी घर बैठे ऑनलाइन कर पाएंगे।
00000000000000000000000
शहर के सभी मकानों को ग्लोबल इमेज सिस्टम में दर्ज करने के बाद नपा प्रशासन पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगा। नपा प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ईओ, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें