फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की गुणवता की हो रैंडम जांच : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर जगतराज ने शनिवार शाम मंडल के तीनों जनपदों में 50 लाख और उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की रैंडम जांच कराई जाए। आजमगढ़ और मऊ में दुर्वासा धाम, शीतला देवी मंदिर, वन देवी आदि स्थलों पर पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि समय से कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पाया कि आजमगढ़ में डा. आंबेडकर भवन एवं पुस्तकालय का कार्य कई वर्ष पूर्व कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने पूर्ण कर दिया था। अभी तक ये समाज कल्याण विभाग को हैण्डओवर नहीं हुआ है। बिल्डिंग के दरवाजे, खिड़कियां आदि क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। उप निदेशक समाज कल्याण और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि तत्काल आंगणन तैयार कराकर कार्य पूर्ण कराएं। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप्र राज्य निर्माण निगम की ओर से आजमगढ़ में कुल 18 परियोजनाओं का कार्य कराया जा रहा है। कहा कि जिन परियोजनाओं में धनराशि उपलब्ध नहीं हैं तत्काल अग्रेतर कार्यवाही की जाए। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बलिया में पर्यटन विभाग की एक परियोजना की धनराशि संबंधित विभाग को वापस कर दी गई है, वहीं, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने धनराशि मिलने से इंकार कर दिया। आजमगढ़ के ग्राम हरिहरपुर में संगीत एकेडमी के जीर्णोंद्धार कार्य पूर्ण होने के बावजूद पर्यटन विभाग की ओर से टेकओवर से इंकार करने का प्रकरण भी प्रकाश में आया। कमिश्नर ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल उसे प्राप्त करें। कांशीराम आवास के तृतीय चरण के अंतर्गत कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य पूर्ण बताया गया। संबंधित विभाग ने बताया कि उसमें बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। कमिश्नर ने उप्र आवास विकास परिषद को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराएं। संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा, एजी स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, मुख्य अभियंता लोनिवि एसपी सिंह, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजाराम यादव, उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चन्द्र, उप निदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी, एडी बेसिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें