फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने गुरुओं को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मठ और मंदिरों के महंतों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही लोगों ने गुरु की महत्ता पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
विज्ञापन

वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए भाजपा ने जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में मठ-मंदिर के जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा ने शुक्रवार को सभी विधानसभाओं मे प्रभारी नियुक्त कर मठ-मंदिरों के महंत को सम्मानित करने का काम किया। इसी के क्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शहर के लालडिग्गी बंधे पर स्थित बड़ागणेश मंदिर के महंत को भी सम्मानित किया गया। बड़ा गणेश मंदिर पर डा. श्याम नरायन सिंह, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और हरिवंश मिश्रा ने महंत राजेश मिश्र को सम्मानित किया। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा, हनुमंत सिंह, ध्रुव सिंह, संगीता तिवारी, अजय सिंह, अमित सिंह, विक्की, हरीश तिवारी, रणजीत सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में पतंजलि योग पीठ एवं भारत स्वाभिमान न्यास जनपद इकाई द्वारा अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में योग गुरू रामदेव का गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी लालचंद, युवा भारत के जयप्रकाश, पतंजलि किसान सेवा समिति के रणविजय, सह जिला प्रभारी लौटू आदि ने गुरू की महिमा का गुणगान किया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया ब्लाक के नरोत्तम ब्रह्म बाबा के स्थान पर परमानंद संस्कृत महाविद्यालय ब्रम्हस्थान मार्हा रसूलपुर नंदलाल के प्राचार्य काशीनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिसमें अखंड रामायण पाठ, हरिकीर्तन और भोज की व्यवस्था की गई। इस मौके पर रामाश्रय विश्वकर्मा, जगन्नाथ विश्वकर्मा, हरि यादव, बाला यादव, बृज किशोर शर्मा, दिनेश आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने गुरु दीक्षा ग्रहण करने के लिए मठ और मंदिचरों पर पहुंच कर लोगों ने गुरु के दर्शन किए और उनकी पूजन अर्चना की। श्री श्री 1008 मोनी बाबा की सिद्ध पीठ राम जानकी आश्रम गहजी बनरपुरा कई प्रदेशों से श्रद्घालू जुटे। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार श्री श्री 1008 मीतादास आश्रम हरिशचंद्रपुर ठेकमा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत बजरंगमुनि उदासीन ने मीतादास बाबा की पुण्य समाधि के पूजन के साथ साथ अपने वैदिक गुरु परम् पूज्यनीय डा. बिंदू जी महाराज की चरण पादुका की आरती की। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मौनी बाबा सेवा आश्रम कम्हरिया श्री 1008 चंद्रमा दास जी महाराज को भाजपा के जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, मंडल अध्यक्ष खरिहानी नन्हकू सरोजने माला और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजीत सिंह, संजय सिंह, दिलीप सिंह, हौसिला गोड़, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें