आजमगढ़। केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने और इस दौरान सरकार की उपलब्धियों गिनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह द्वारा शुक्रवार को नगर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने सरकार के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन योजना शुरू कर जीरो बैलेंस पर खाते खोले गए। इन खातों में देश की जनता के लगभग 80.203 करोड़ रुपये जमा है। उज्जवला योजना के तहत तीन करोड़ 94 लाख 60 हजार 480 गरीब महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन बांटा जा चुका है। जनसुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और बीमा योजना का शुभारंभ किया गया। मुद्रा योजना के तहत केंद्र सरकार ने युवाओ को व्यापार शुरू करने या विस्तार करने के लिए 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। मई 2018 तक 12 करोड़ 70 लाख आठ हजार 684 लोन स्वीकृत हो चुके हैं। सॉयल हेल्थ कार्ड योजना के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने किसानों के खेतों की उर्वरा शक्ति की जांच करने का निर्णय लिया है। उजाला योजना के तहत मई तक सस्ते दर पर 29 करोड़ 96 लाख 35 हजार 477 एलईडी बल्ब बांटे जा चुके हैं। दीनदयाल ग्राम ज्योति येेजना के तहत मई 2018 तक 18 हजार 344 गांवों तक बिजली पहुंचा दी गई है। कौशल विकास योजना के तहत 10वीं और 12वीं पास एक करोड़ युवाओं को 2020 तक प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन आन मैरिज बिल पास कराया। साथ ही मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर हज सब्सिडी को खत्म कर दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी। इससे देश के करोड़ों लोग लाभांवित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर राजेश सिंह महुआरी, विनय प्रकाश गुप्त, ब्रजेश यादव, पंकज सिंह कौशिक आदि उपस्थित थे।
पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का लिया संकल्प
फूलपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि हमें नए भारत का निर्माण करना है और पार्टी के निर्देश के अनुसार एक जून से 15 जून तक जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करना है। 28 मई को युवा मोर्चा के तत्वाधान में फूलपुर मंडल में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। इस मौके पर हनुमंत सिंह, नागेंद्र यादव, भानू प्रताप चौहान, ठाकुर प्रसाद, गोविंद कुमार यादव, सुनील राय, घनश्याम चौहान, राजकुमार यादव, रुपेश चौहान, कामता प्रसाद चौहान आदि उपस्थित थे।
भाजपाइयों ने बैठक कर बनाई रणनीति
पल्हना। बाजार में भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रमुख और बूथ प्रमुख की बैठक गोरख मिश्र के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि ध्रुव सिंह ने कहा कि शनिवार को केन्द्र सरकार के चार साल पूरा करने पर बैठक होगा। 27 को क्षेत्र के
महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण होगा। 28 को जुलुस निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। 29 को समरसता कार्यक्रम कर दलित बस्तियों में उज्ज्वला और अन्य योजनाओं की जानकारी देंगे। अध्यक्षता रामा साव और संचालन दिनेश सिंह ने किया। कमलेश, गोरख मिश्र, कृपाशंकर, प्रहलाद, दिलीप, राजकुमार मिश्र, सोमारु शर्मा, संतलाल, बलवन्त सिंह उपस्थित थे।