फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को सौंपी गई अंशकालिक शिक्षकों की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से केंद्रीय विद्यालय में चयनित अंशकालिक संविदा शिक्षकों के चयन में अनियमितिता की हुई शिकायत में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच में चयन में काफी अनियमितिताएं सामने आई हैं। अब जिलाधिकारी ने निर्णय से पहले विद्यालय प्रबंध को अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर के हीरापट्टी स्थित केंद्रीय विद्यालय पिछले माह अंशकालिक संविदा शिक्षकों का चयन हुआ था। पिछले भाजपा जिलाध्यक्ष पीपी राय ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी चयन में काफी अनियमितिताएं हुई हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता को सौंपी थी। जांच के बाद एडीएम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। सूत्रों की मानें जांच में काफी सारी अनियमितिताएं मिली हैं। फिलहाल जिलाधिकारी ने मामले में पक्ष रखे के लिए प्रबंध को बुलाया है। पक्ष सुनने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच रिपोर्ट सौंपे जाने से हड़कंप की स्थिति मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें