आजमगढ़। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 30 अप्रैल को होने वाले आयुष्मान भारत पर्व की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक हुई। 30 अप्रैल को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक गांव में होने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
अध्यक्षता आयुष्मान भारत पर्व के प्रभारी एवं जिला महामंत्री ब्रजेश यादव ने की। बताया कि आगामी 30 अप्रैल को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक गांव के प्राइमरी स्कूलों में चयनित लाभार्थियों की बैठक आयोजित की जाएगी। सभी मंडल संयोजकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारियों से संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करें। चयनित लाभार्थियों को इस योजना तक पहुंचाने का प्रयास करें। अभियान के तहत सरकार की ओर से जनपद में लगभग छह लाख लाभार्थियों को चुना गया है, जिन्हें सालाना पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष माहेश्वरीकांत पांडेय ने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और मंडल संयोजक अपनी अपनी बूथ समितियों से संपर्क कर उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी दें, ताकि कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सके। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह, रामनयन सिंह, ध्रुव सिंह, सूर्यमणि सिंह, सहजानंद पांडेय, पवन सिंह मुन्ना गणेश साहनी, अखिलेश सिंह, हरेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, चंडिका नंदन सिंह, विजय मिश्र पंकज सिंह कौशिक तारकेश्वर ओझा, विजय प्रताप राय, संतोष जायसवाल, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
बिंद्राबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में एएनएम, आशा और ग्राम पंचायत अधिकारी की बैठक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 अप्रैल से शुरु होकर दो मई को समाप्त होने वाली प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने जाने के लिए चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य मिशन योजना भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों का एक सर्वे कराकर उन्हें इस योजना से लाभ पहुंचाना है। सर्वे सूची में जो परिवार के सदस्य छूट गए हैं उनका नाम बढ़ाना है। उन्होंने 30 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाले कैंप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि इस योजना में 2011 के सर्वे के अनुसार जिनका गरीबी रेखा की सूची में नाम है उन गरीब परिवारों को 1 लाख से 5 लाख तक का इलाज का प्रावधान है। इस अवसर पर ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अवधेश गुप्ता डा.प्रेम चंद विश्वकर्मा, आरके सिंह, आशा, सीमा देवी, सुनीता आदि लोग उपस्थित रही।