आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन में पिछड़े जनपद को अच्छी स्थिति में लाने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। अब गांवों को ओडिएफ कराने के लिए सफाईकर्मियों की भी मदद ली जाएगी। सफाईकर्मी लोगों को जागरूक करने के साथ प्रत्येक हफ्ते स्वच्छ भारत मिशन की रिपोर्ट वार रूम में सौंपेगे, जिसके अनुसार कारर्वा शुरू की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन में जनपद की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। अभी भी दो अक्तूबर 2018 तक जनपद में लगभग चार शौचालयों की निर्माण कराना है। इसके साथ ही गांवों को ओडिएफ कराने की स्थिति में सुधार करना है। बिगड़ी स्थिति में सुधार के लिए जिला प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर जनपद की 278 न्याय पंचायतों में स्वच्छ बारत मिशन की स्थिति सुधारने के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। सबी अधिकारियों दो-दो न्याय पंचायतों की कमीन सौंपी गई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए इन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार बनाया गया है। इसके साथ ही ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित 118 गांवों के लिए अलग से नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में सपाईकर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सफाईकर्मी गांवों में हर हफ्ते इस बात की पूरी जानकारी देंगे कि कितने परिवार हैं। कितने शौचालय के लिए पैसा गया है और कितने किसी स्थिति में तैयार हुए हैं। इसके साथ ही सबी ग्रावों प्रभावी ट्रिगरिंग की भी रणनीति बनाई गई है। सफाईकर्मी हैंडपंपों की स्थिति से भी वार रूम को अवगत कराएंगे।