फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/लाटघाट। ब्लॉक हरैया कांग्रेस कमेटी की बैठक बेलकुंडा स्थित कार्यालय पर प्रेमचन्द्र पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पूरा देश कराह रहा हैं। नोटबंदी, जीएसटी के जरिये देश के गरीब, किसानों की कमर तोड़ दी गई है। आमजनता के मेहनत के पैसों को लेकर पूंजीपति विदेश में मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य मुकेश राय बैठक ने कहा कि करोड़ों, अरबों की चपत लगाकर पूंजीपति आसानी से फरार हो जा रहे हैं और मोदी सरकार सो रही है। प्रदेश में आज दिन प्रतिदिन हत्या, डकैती, छिनैती जैसे गंभीर अपराध बढ़ते जा रहे हैैं। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाठक ने कहा कि महंगाई चरम पर है डीजल, पेट्रोल, सिलेंडर आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आधार डेटा, सीबीएसई के पेपर सभी लीक हो जा रहे हैं। आगामी 2019 में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। देश की समस्त समस्याओं का निस्तारण केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही कर सकते है। संचालन मुक्तिनाथ ने किया। बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मलखान सिंह, मुक्तिनाथ, कपिलदेव दुबे, शिवकुमार पाठक, शिवानंद वर्मा, महेन्द्र लाल वर्मा, मगरू सिंह, श्रीराम सिंह, सिंहासन सिंह, अनिल कुमार, रामबूझ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें