आजमगढ़। एक अप्रैल से जनपद के 61 क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद तो शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार होने के कारण पहले दिन कोई किसान केंद्र पर नहीं पहुंचा था। सोमवार को चार केंद्रों पर 221 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। डिप्टी आरएमओ के साथ ही अन्य अधिकारियों ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनपद को इस बार कुल 63900 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले दिन रविवार होने और किसानों की फसल तैयार नहीं होने से खरीद नहीं हुई थी। सोमवार को खाद्य विभाग के मोहम्मदपुर और लालगंज केंद्र, भारतीय खाद्य निगम के जहानागंज और बूढ़नपुर केंद्र पर 221 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने सोमवार को मोहम्मदपुर, रानी की सराय, मंडी परिषद और पल्हनी के केदं्र का निरीक्षण किया खरीद के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तेजी से खरीद करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के किसी से गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी। इसलिए किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। केंद्रों पर शबी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं।