फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से गुरुवार को पुस्तकालय भवन में अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बेंच पर विभिन्न तरह का आरोप लगाते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों पर अधिवक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने पूरे कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान की रक्षा हर हाल में होगी। बोले इस समस्या का जबतक समाधान नहीं हो जाता, वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेगें। इस दौरान सात सदस्यीय संघर्ष समिति बनाए जाने की घोषणा की गई। अग्रिम निर्णय लेने के लिए अध्यक्ष द्वारा पुन: 24 दिसंबर को आम सभा की बैठक बुलाई गई है। तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार की मांगों में निरंतर अधिवक्ताओं के साथ हो रही बदसलूकी बंद करने, अधिवक्ता चेंबर और पुस्तकालय भवन के विस्तारित को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने, अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव के निधन पर संयुक्त शोक सभा न होना आदि शामिल है। बैठक का संचालन महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें