फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्ला मर जाए तब आना इंजेक्शन लगवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक चिकित्सक द्वारा कुत्ता काटने की सुई कुत्ते के मरने के बाद लगाने की बात कहना समझ से परे है। साथ ही उक्त व्यक्ति के बाहर से खरीदकर लाने पर उसे लगा देना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

एक ऐसा ही मैसेज बुधवार को सिकरौर सहबरी के एक शिक्षक देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मैसेज में उन्होंने लिखा है कि बुधवार को वह फूलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। काउंटर से पर्चा कटवाने के बाद वह स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक के पास पहुंचा। उसने उन्हें बताया कि कल उसे कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बिना देखे ही कहा कि 10 दिन में जब पिल्ला मर जाए तो इंजेक्शन लगेगा नहीं तो कोई बात नहीं। लेकिन टेटनस का इंजेक्शन बाहर से लेकर लगवा लीजिए। जब मैंने उक्त इंजेक्शन को पर्चे पर लिखने के लिए कहा तो वह भड़क गए। उनसे क्षमा मांगकर बाहर निकला और बाहर से इंजेक्शन खरीद कर लाया। तब एक लड़के ने मुझे इंजेक्शन लगाया। शिक्षक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है।
0000000000
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि उक्त व्यक्ति चिकित्सक की बात को समझ नहीं पाया हो। क्योंकि काटने के 10 दिन के अंदर कुत्ता मर जाता है तो इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। अन्यथा कोई बात नहीं। लेकिन मैं इस बारे में जानकारी प्राप्त करूंगा। -डा. एसके तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें