फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट मूल्य निर्धारण के लिए भट्ठा संचालकों ने बंद रखा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा और आसपास के क्षेत्र के सभी ईंट भट्ठा संचालकों ने मूल्य निर्धारण को लेकर दो दिन व्यवसाय को ठप रख कर विरोध जताया। व्यवसाय ठप होने से मकान निर्माण कराने वालों की भी परेशानी शुरू हो गई है। इसके बाद क्षेत्र के समस्त भट्ठा संचालकों ने अलीनगर में बैठक की। मूल्य निर्धारण तक व्यवसाय ठप रखने का एलान किया।
विज्ञापन

भट्ठा संचालक अमरपाल सिंह ने कहा कि कोयले की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। मजदूरी भी बढ़ गई है। कुछ भट्ठा मालिक दाम गिराकर ईंटें बेच दे रहे हैं, इससे अन्य भट्ठा मालिक परेशान हैं। मुबारकपुर के अलावा दूसरे क्षेत्रों के भट्ठा संचालक भी दामों में गिरावट कर क़स्बे और आसपास के क्षेत्रों में ईंटों की आपूर्ति करने लगे हैं। सभी भट्ठा संचालकों से एकजुट होकर एक दाम निर्धारित करने की अपील की गई। निर्णय किया कि जब तक ईंटों का मूल्य निर्धारित नहीं हो जाता, आपूर्ति बंद रखी जाएगी। गुरुवार को होने वाली बैठक में प्रति ट्राली कीमत निर्धारित की जाएगी। बैठक में रमेश सिंह, मुकुंद सिंह, पट्टू सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह, शेख शमीम, अबू साद, कलीम, हाजी मुमताज, हरिशचन्द्र यादव, वसीम, मिस्टर, जय प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें