फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण प्राणाली में वितरण पर भड़के ग्रामीण, खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील में मंगलवार को ब्लाक तहबरपुर के धनिया कुड़ी के सैकड़ों ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि राशन कार्ड की 552 की सूची में पहले उनका नाम मौजूद था। बाद में बिना किसी के आदेश और जांच के नाम गायब कर दिया गया। राशन बांटने में अनियमितता बरती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 80 लोगों का नाम अहरौला ब्लाक के खुरासो ग्रामसभा की लिस्ट में जोड़ दिया गया है। कुछ लोग का नाम लिस्ट से ही गायब है। कोटेदार लालधारी यादव का कहना है कि मेरे पास जो लिस्ट है उसी के अनुसार राशन बांट सकता हूं। ग्रामीणों ने मांग की कि सूची में सम्मिलित नामों की जांच कराई जाए। आरोप लगाया कि कोटेदार दो महीने पर राशन वितरण करता है। उप जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने सप्लाई इंस्पेक्टर पद्माकर लाल तिवारी को निर्देशित किया कि बृहस्पतिवार को गांव में जाएं और जांच करें। धरना प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, नूरजहां, खालिद, नानूराम, दिलीप कुमार, दीपक निषाद, तुलसी, जोखन, राधिका, पुष्पा आदि मौजूद रहे।
000000
पात्र गृहस्थी कार्ड के चयन में अनियमितता का आरोप
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान सभा और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संघ की ओर से अपात्रों को पात्र बताकर पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए चयनित करने को लेकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज इन्द्रभान तिवारी को सौंपा। रामचन्दर यादव और खरपत्तू राजभर ने कहा कि अगर कारवाई नहीं हुई तो हम आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान हरिश्चन्द्र यादव, महेंद्र यादव, राम सहाय राजभर, मोहन राजभर, महेन्द्र नाथ, शैलेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें