लाटघाट/मेंहनगर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म में सोमवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जहां एक हजार से अधिक मुर्गी के बच्चे (चूजे) जलकर मर गए। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर उसरी गांव निवासी एक व्यक्ति के मड़ई में रविवार की रात आग लगने से मड़ई सहित भीतर रखा गया हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। गाव के लोग अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी भरत पटेल पुत्र निरंजन का गांव के सिवान में मुर्गी फार्म है। सोमवार की सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गी फार्म में आग लग गई। इसमें एक हजार से अधिक चूजों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग पहुंचे और अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया। इसीक्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर उसरी गांव निवासी फूलचंद्र कन्नौजिया के रिहाईशी मड़ई में रविवार की रात संदिग्धाहाल में आग लग जाने से हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोग अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार जहां खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है। वहीं खाद्यान्न आदि जलने से पेट की आग बुझाने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।