फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजस्वी वक्ता थे स्वामी विवेकानंद : बनवारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में रविवार की देर शाम राहुल प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने जहां स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला तो वहीं आकर्षक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती समारोह के क्रम में हुए इस आयोजन की शुरूआत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इसके पश्चात संस्था की स्मारिका का विमोचन किया गया। गोष्ठी में बनवारी लाल जालान ने कहा कि स्वामी जी ओजस्वी वक्ता थे। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया। यह उस दौर की बात है जब पूरे देश में तमाम तरह की विसंगतियां फैली हुई थी। उन्होंने न सिर्फ दुनिया के सामने हिन्दू धर्म को परिभाषित किया बल्कि हिन्दू संस्कृति को बढ़ाने का भी काम किया। संगोष्ठी को डॉ. शारदा सिंह, डॉ. कौशलेंद्र, सिद्धार्थ सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, अशोक सिंह, डॉ. अखिलेश, प्रभु नरायन पांडेय प्रेमी ने भी संबोधित किया। अंत में इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले बच्चों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज में लैगिंक समानता बाल अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्य कर रही संस्था आली के सदस्यों का भी सम्मान हुआ। गरीब व पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी सलाह देने वाले अधिवक्ता शमसाद अहमद, व स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही जागो युवा सेवा संस्थान के सदस्य भी सम्मानित किए गए। संचालन कवि वैभव वर्मा और संस्था के महाप्रबंधक विभाष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पालिकध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, डॉ. वंदना सिंह, विजय लक्ष्मी मिश्र, अनीता त्रिवेदी, पूनम सिंह, डॉ. गीता सिंह, शैलेश राय, अरूण सिंह, हरवंश मिश्र, बृजेश, गीता सिंह, डॉ. भक्तवत्सल, गिरिजेश यादव, चंद्रशेखर, डॉ. कंचन, सुनील दत्त विश्वकर्मा, शरद गुप्ता, जयप्रकाश, राजीव कुमार, सुरेश केसरी, संतोष, भोला, त्रिलोकी, प्रदीप गुप्ता, अशोक, श्रीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें