आजमगढ़। जनपद में कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है कि नहीं, इसकी तहकीकात के लिए शासन से तैनात टास्क फोर्स ने अपर कृषि निदेशक (प्रसार) मो. आरिफ सिद्दीकी ने सठियांव ब्लाक के कुकरसंडा गंव में खेत तालाब योजना फेज-2 का निरीक्षण किया।
टीम ने किसान मिर्जा रईस वेग, समीउल्ला, राना बानो, एहसान उल्ला एवं सब्बीर अहमद के यहं खोदे जा रह तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया। चौपाल लगाकर कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी ली। संयुक्त कृषि निदेषक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में खेत तालाब योजनान्तर्गत क्रिटिकल जोन के दो ब्लाकों पल्हनी और सठियांव में 36 तालाब खोदे जाने हैं। इसमें किसानों को 50 फीसदी (अधिकतम 52,500 रुपये) अनुदान दिया जाएगा। उप कृषि निदेषक (भूमि संरक्षण) पियूष कुमार शर्मा ने किसानों को सलाह दी कि तालाबों में संचित जल का प्रयोग फसलों की सिंचाई के लिए और मछली पालन के लिए कर आय से बढ़ोत्तरी करें।टास्क फोर्स टीम ने भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुसार तालाबों की खुदाई कराएं। टीम ने कोटवा स्थित क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला एवं आईपीएम लैब की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) गोपालदास गुप्ता को निर्देशित किया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का जैविक फंफूदनाशक ट्राईकोडर्मा और जैविक कीटनाशक ब्यूवेरिया बेसियाना अधिक से अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। अविलंब मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों में वितरित किया जाए। इसी के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह किसानों को दी जाए। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेष कुमार गुप्ता और उप कृशि निदेशक डा. आरके मौर्य को निर्देशित किया कि रबी सीजन में किसानों की ओर से खरीदे गए बीज एवं सामान पर अनुदान यथाशीघ्र खाते में भेजी जाए।