फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से 22 दिसंबर तक का नहीं मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रही 3225 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल के दौरान का कोई मानदेय नहीं मिलेगा। 22 दिसंबर के बाद से ही उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले की 3225 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलमबंद हड़ताल पर रही। सरकार का निर्देश है कि नो वर्क नो पेमेंट। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर लगभग डेढ़ महीने तक हड़ताल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रहने से कई सरकारी कार्य बाधित हुए। वजन दिवस कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लाप रहा। बार-बार कहने के बाद भी जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर अड़े रहे तो कमिश्नर के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने 3225 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को रोक दिया। जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक नवंबर से 22 दिसंबर तक की अवधि का मानदेय नहीं मिलेगा। 23 दिसंबर से अब उनका मानदेय देय होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर इनका वेतन रोका गया था। अब डायरेक्टर या कमिश्नर आदेश देंगे तो ही इस अवधि का मानदेय जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें