फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को लखनऊ कूच करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 17 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना 34वें दिन शनिवार को रिक्शा स्टैंड पर जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ियों ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। 23 अक्तूबर से लखनऊ में धरना देने का एलान किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 22 अक्टूबर को लखनऊ के लिए कूच किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ के जीपीओ पार्क में आयोजित प्रदेशव्यापी विशाल धरने में शामिल होकर जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं से सफल बनाने की अपील की। जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह और संरक्षक संजीवन गौतम ने कहाकि निरकुंश सरकार को जगाने के लिए लखनऊ से आवाज को बुलंद करेंगी। वन्दना पाठक, कंचन यादव, सरोज पाल, त्रिरत्नप्रिया, संगीता गोंड, ममता निगम, लक्ष्मी गोंड, कंचन राय, शशिकला, सुनीता सिंह, सुमन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें