फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस पर मात्र आठ मामले हुए निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनगर। तहसील मेें मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 130 लोगों ने प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें से आठ मामलों का निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। डीएम ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण में लापरवाही नही होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त रूप से टीम मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का पता लगाते हुए निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों से कहा कि वे निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर जन समस्याओं से अवगत हो तथा उसका गुणात्मक निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण के समय स्थानीय दो गवाहों के हस्ताक्षर भी कराएं तथा संबंधित अधिकारी दूरभाष से या मौके पर जाकर वास्तविक निस्तारण की स्थिति जाने और यदि आवेदक निस्तारण से संतुष्ट न हो तो पुन: निस्तारण कराए। इस दौरान धरनीपुर निवासी कमलेश ने सरकारी नलकूप में लो-वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने विभाग के अधिकारी को समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। इस क्रम में कम्हरिया गांव के इस्लाम और उसके दिव्यांग तीन पुत्र डीएम के सामने ही जमीन पर लेट गए और एक वर्ष से पेंशन सहित अन्य सुविधाएं न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मामले की जांच कराकर पीड़ित को सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, डा. एसके तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज रविशंकर प्रसाद, दुर्गादत्त शुक्ला, देवमणी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
20 मामले हुए निस्तारित
लालगंज(ब्यूूरो)। तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में तहसील समाधान दिवस में अपरजिलाधिकारी बीके गुप्ता की अध्यक्षता में 56 मामले आए। जिसमें 20 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवपुर गांव के बीच से गुजरे मार्ग पर अतिक्रमण की शिकातय ग्रामीणों ने की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्रा, तहसीलदार कृष्णा नंद तिवारी, नायब तहसीलदार प्रियंका जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें