फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फोन व गुगल पे पर नया पिन बनाते ही खाते से गायब हुए 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से शुक्रवार की शाम 80 हजार रुपये गायब हो गए। इसके पूर्व पीड़ित ने फोन व गुगल पे न चलने पर कस्टमर केयर पर काल कर नया पिन बनाया था। पीड़ित ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में शिकायत किया है।
विज्ञापन

जीयनपुर के सोकहना आइमा गांव निवासी जगदीश प्रसाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं और कंजरा मोड़ पर मोबाइल की दुकान भी खोल रखे हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर फोन व गूगल पे नहीं चल रहा था। जिस पर उन्होंने कॉल सेंटर पर काल कर निर्देशों के अनुरूप पिन को बदल कर नया कर लिया। इसके बाद उनके खाते से दो बार में 80 हजार रुपये गायब हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। शनिवार को पीड़ित बैंक पर पहुंचे तो बैंक बंद था। जिस पर उन्होंने प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही जीयनपुर कोतवाली पहुंच कर पुलिस को सूचना भी दिया। इसके साथ ही पीड़ित ने साइबर सेल के कॉल सेंटर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें