फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। बकाया विद्युत बिलों की वसूली और चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चल रहे अभियान के क्रम में रविवार को विद्युत उपखंड सरायमीर के अधिकारियों द्वारा मोहल्ला पठान टोला और रहमतनगर कालोनी पवई लाडपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

टीम ने कस्बा सरायमीर के मोहल्ला पठान टोला और रहमत कालोनी पवई लाडपुर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो लोग चोरी से विद्युत का उपयोग करते हुए पाए गए। इस पर अवर अभियंता आशुतोष गुप्ता ने चोरी करने वाले दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें