फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल की 792 किमी सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आजमगढ़ मंडल की 792 किलोमीटर सड़कों के सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से गांव-गांव तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


आजमगढ़, बलिया व मऊ जिलों के इन सड़कों का चयन उनकी वर्तमान खराब स्थिति, यातायात दबाव और ग्रामीण जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में इन सड़कों पर गड्ढे, टूटे किनारे और उखड़ी पटरियां लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन रही थीं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
जिलावार आंकड़े
जिला - लंबाई (किमी में) - लागत (लाख में) - आवंटन (लाख में)
1- आजमगढ़ - 465 - 432.785 - 5035.78 - 1007.14
2- बलिया - 176 - 199.325 - 2544.93 - 588.98
3- मऊ - 151 - 134.072 - 1568.4 - 313.65

आजमगढ़ मंडल के ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति मिल गई है। अब इन सड़कों का टेंडर आदि कराकर जल्द नवीनीकरण और मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। प्रत्येक सड़कों की मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि गुणवत्ता प्रभावित न हो। -एसके कठेरिया, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें