फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Corona Update: विधायक और चिकित्सक समेत 76 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी जनपद में 76 कोरोना संकरमित पाए गए हैं। गुरुवार को 50 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 2066 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 1046 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को भी 57 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 983 पहुंच गई है। रिकवरी दर 50 फीसद के आसपास है। अब तक 37 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अनुसार मेंहनगर के वार्ड 10 हरिवंशनगर में एक, अतरौलिया में 13, फूलपुर में एक, शनीचर बाजार में एक, अजमतगढ़ के जमीन कपारगढ़ में तीन, सठियांव में दो, तहबरपुर के क रपिया और खुटौली में एक-एक, रानी की सराय में दो, मोहम्मदपुर के छाउ में एक, बैशवारा में एक, शहर के नियाजु न्याज में एक, बबुआन सिधारी में एक, सिधारी में एक, ठंडी सड़क मड़या में एक, बलरामपुर पटखौली में एक चिकित्सक, हर्रा की चुंगी में सपा विधायक संक्रमित मिले हैं।
एंटीजेन किट से हुई जांच में शहर के रैदोपुर में एक ही परिवार सात समेत आठ और आराजीबाग में सात लोग संक्रमित मिले हैं। जमालपुर में एक, सिधारी में एक, भंवरनाथ पर एक, रानी की सराय के मुरादाबाद में एक, चौक पर तीन, हीरापट्टी में दो, जानकीपुरम में एक, यूबीआई ठेकमा में सात, मार्टीनगंज के पकरौल में एक, अजमतगढ़ के जीयनपुर में एक, सीएचसी मुबारकपुर में एक, लालगंज के हनुमानगढ़ी में एक, रानी की सराय के मझगावा में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें