फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडई की कच्ची दीवार गिरी, दबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के चौरासी गांव में कच्ची दीवार गरने से बुजुर्ग की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
कटानी बाजार (आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी एक व्यक्ति के मंडई की कच्ची दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक गिर पड़ी। जिससे मंडई में सो रहे वृद्ध की मलबे में दबकर गए। परिजन व ग्रामीण जब तक उन्हें मलबा हटा कर निकालते तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

चौरासी गांव निवासी 65 वर्षीय लखराज का कच्चा मकान है। मकान की दीवार के सहारे मंडई पड़ी थी। जिसमें चारपाई बिछा कर लखराज व उसकी पत्नी मैना देवी बृहस्पतिवार की रात सो रहे थे। रात में अचानक कच्ची दीवार ढह गई और लखराज व मैना देवी मलबे में दब गया। आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण मिल कर मलबा हटा कर दंपती को मलबे से बाहर निकाले लेकिन तब तक लखराज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं मैना देवी गंभीर रूप से घायल थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्राम प्रधान हीरा यादव ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दिया। जिस पर शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। बड़े पुत्र की छह वर्ष पूर्व भोपाल में मौत हो चुकी है। दूसरा बेटा हरियाणा में मजदूरी करता है तो सबसे छोटा पिता के साथ रह कर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें