फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 गरीब बेटियों की शादी के लिए कराने साढ़े 76 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ाजमगढ़। विधानसभा और एमएलसी चुनाव के बाद शासन के निर्देश पर अब विभागों ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वालों कामों को तरजीह देने की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से जल्द मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन कराएगा। जिले से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आफ लाइन आवेदन की शुरुआत हो गई है। शासन ने जिले में डेढ़ सौ जोड़ों के लिए 51 हजार रुपये के हिसाब 76 लाख 50 हजार का बजट दिया गया है। ताकि गरीब बेटियों की शादी हो सके।
विज्ञापन

चुनाव के लिए लगी आचार संहिता से पहले समाज कल्याण विभाग ने नगर पालिका और ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर सामूहिक विवाह कराए। अब पुराने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद अब नए सिरे से सभी विभागों को फिर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों को तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 150 जोड़े के लिए 76 लाख 50 हजार रुपये दिए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए बजट मिलने के साथ ही नगर पालिका व ब्लाकों को जोड़ों के आफलाइन आवेदन लेने की शुरुआत कराने को कहा, जिससे उनके अभिलेख सत्यापन के बाद पात्रों के विवाह कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विवाह में एक जोड़े को 51 हजार रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें