फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान से 75 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। शराब की दुकानों से लूट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है। शुक्रवार की रात तीन शराब की दुकानों से देवगांव कोतवाली व बरदह थाना क्षेत्रों में लूटपाट के बाद शनिवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने कप्तानगंज के देऊरपुर बाजार के एक देशी शराब की दुकान को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने यहां 75 हजार रुपये नकद लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

देऊरपुर-महराजगंज मार्ग पर मदियापार गांव निवासी संतोष यादव की देशी शराब की दुकान है। इस दुकान पर संजय यादव व अमरजीत यादव बतौर सेल्समैन काम करते है। रोज की तरह दोनों सेल्समैन शनिवार की रात दुकान बंद कर अंदर सो रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे बोलेरो सवार सात-आठ लोग दुकान पर पहुंचे। दरवाजा पीट कर सेल्समैनों से दरवाजा खोलने को कहा गया और खुद को क्राइम ब्रांच व आबकारी विभाग का बताया। सेल्समैनों ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने गाड़ी में रखे लोहे की रॉड से तोड़फोड़ की। दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे 60 हजार रुपये, संतोष के पास से पांच हजार व सोने की अंगूठी और अमरजीत के पास से 10 हजार लूट कर फरार हो गए। घटना के बाबत संतोष ने मैनेजर राधेश्याम को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। लूटपाट की सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। संतोष ने बताया कि दो माह पूर्व भी दुकान का ताला तोड़ कर चोरी हुई थी। उस दौरान भी लगभग 60 हजार नगद चोर उठा ले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें