फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

722 वाहनों का चालान, चार किए गए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 722 वाहनों का चालान काटने के साथ ही चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई किया। पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस महकमा लगातार अभियान चला रहा है। इसी के तहत मंगलवार को पूरे जनपद में 78 चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 2465 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का पालन न करने व नवयुवकों द्वारा बाइक पर तीन सवारी चलाने व बिना हेलमेट के चलने वाले 722 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही कंधरापुर थाना पुलिस द्वारा एक व मुबारकपुर पुलिस द्वारा तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें