फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की डाटा फीडिंग में आजमगढ़ तीसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार की ओर से घोषित किसान सम्मान निधि के लिए किसानों की फीडिंग के मामले में आजमगढ़ सूबे में तीसरे स्थान पर है। सबसे आगे सीतापुर है। बलिया 29वें और मऊ 47वें स्थान पर है। अभी तक जनपद से चार मार्च की दोपहर तक 418684 किसानों की फीडिंग की जा चुकी है। इसमें 359015 किसानों का डाटा लॉक हो चुका है। जल्द ही किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को छह हजार की धनराशि दी जानी है। इसके लिए दो हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों की डाटा फीडिंग की जानी है। लेखपालों से सर्वे के बाद किसानों का डाटा फीड किया जा रहा है। जनपद में साढ़े पांच लाख से ज्यादा किसान इसके दायरे में आ रहे हैं। अभी तक जनपद से 418684 किसानों की फीडिंग चार मार्च की दोपहर तक की जा चुकी है। इसमें 359015 किसानों का डाटा लॉक किया जा चुका है। इसमें लगभग 80 हजार किसानों को सम्मान निधि का पहली किस्त जारी हो चुकी है। शेष जिन किसानों का डाटा लॉक हो चुका है उनके खाते में जल्द किसान निधि जाने की उम्मीद जताई जा रही है। डाटा फीडिंग के मामले में आजमगढ़ सूबे में तीसरे स्थान पर है। इससे ऊपर पहले स्थान पर सीतापुर, दूसरे पर हरदोई हैं। प्रयागराज चौथे और लखीमपुर पांचवें स्थान पर हैं। गाजीपुर 11वें, गोरखपुर 21वें, मिर्जापुर 28वें, वाराणसी 53वें स्थान पर हैं। सबसे नीचे 74वें स्थान पर गाजियाबाद और 75वें स्थान पर गौतमबुद्धनगर हैं।
फिसड्डी ब्लाकों को चेताया
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फीडिंग में कुछ विकास खंडों की प्रगति अच्छी नहीं है। मुख्य राजस्व अधिकारी हरीशंकर ने एसडीएम और बीडीओ को व्यक्तिगत ध्यान देकर सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। योजना में 4967 राजस्व गांवों के 7797 मजरें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें