अहरौला। पंडित कल्पनाथ मेमोरियल स्कूल अरहरिया में महाशिवरात्रि के दिन वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, देश की सरहद आदि ज्वलंत मुद्दों पर कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं ने राष्ट्र गीत, सरस्वती वंदना, काली वंदना पेश करने के साथ शिवरात्रि पर भगवान शिव की झांकी निकाली। शिव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। अध्यक्षता डॉ. रमेश पांडेय ने की। इस दौरान प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी और संस्कृत विभाग के डॉ. रमेश पांडेय ने डिजिटल कक्ष का उद्घाटन किया। संचालन रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। रामकुमार, सुधीर पांडे, वीरेंद्र शुक्ला, शीतला प्रसाद मिश्रा, पारस नाथ चौबे, दिवाकर दुबे, जयनाथ आदि मौजूद रहे।