फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर बिजली विभाग का दो करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्राइवेट से ज्यादा सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का बकाया है जिसकी वसूली विभाग के लिए चुनौती बन गई है। मार्च माह की शुरूआत के साथ ही शासन ने सरकारी कार्यालयों से भी वसूली को लेकर सख्त निर्देश विभाग को दे दिया है। इसके बाद विभाग की टीम बकाया वसूली को लेकर सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के रिकार्ड के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग पर लगभग दो करोड़ रुपये का बिजली बिल का बकाया है। इसकी वसूली को लेकर विभाग को कई बार नोटिस भेजी जा चुकी है। इसके बाद भी विभाग बकाया नहीं जमा कर रहा है। एसडीओ अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बेसिक शिक्षा कार्यालय समेत उससे संबंधित अन्य भवनों का दो करोड़ से अधिक का बकाया है। पूर्व में कई बार नोटिस भेजी जा चुकी है। एक बार फिर विभाग ने नोटिस भेज कर बकाया जल्द जमा करने को कहा है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बेसिक शिक्षा विभाग की भी बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इस बाबत बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हर साल मार्च में बजट जाने पर बकाया भुगतान किया जाता है। इस बार भी जैसे ही बिजली बिल के मद में शासन से बजट उपलब्ध होता है वैसे ही बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें