फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सैनिकों के शौर्य को किया गया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के गुरूघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय अखंड रूद्राभिषेक का सोमवार को शिवरात्रि के अवसर पर समापन हो गया। समापन के दौरान लोगों ने वायु सैनिकों के शौर्य को नमन किया।
विज्ञापन

प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मंयक ने कहा कि जैसे भगवान शिव ने रूद्र रूप धारण करके विनाशकारी असुरों का संहार किया था, उसी प्रकार अजेय एवं महापराक्रमी जांबाज वायु सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चिकोटी में बमों की वर्षा करके आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया। जिसमें 350 आंतकियों को जहन्नुम में पहुंचाया गया। विंग कमांडर महापराक्रमी राष्ट्रभक्त अभिनंदन वर्धमान का आमजनता की ओर से हम अभिनंदन करते हैं। जिसने भारतीय शौर्य और स्वाभिमान को दुनिया के सर्वोच्च विजयी सैन्य शिखर पर प्रतिष्ठित कर दिया। वर्तमान भारत-पाकिस्तान युद्ध के माहौल में समूचे राष्ट्र के एकमेव राष्ट्रीय स्वाभिमान का स्वर गूंज रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम रूद्र की संतान होने के नाते वर्तमान युद्ध के समय राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा और उसके गौरव के संवर्धन के लिए तत्पर हैं। आचार्य शशिधर मिश्र ने वैदिक रीति से रूद्राभिषेक एवं पूजन.पाठ किया। इस मौके पर प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, रणविजय सिंह, संजय कुमार पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह, कमलेश्वर तिवारी, आदित्य पांडेय, शंभूनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें