फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत मरम्मत, टायलेट व नाली निर्माण के लिए मिले 33.36 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल के टपक रहे छत के मरम्मत समेत जल निकासी की समस्या को दुरूस्त करने के लिए शासन ने 33.36 लाख रुपये की मंजूरी दी है। उक्त धनराशि के अवमुक्त होने पर निर्धारित किए गए कार्यो को कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित मंडलीय अस्पताल परिसर के कई छत बरसात के मौसम में टपकते है। इसके साथ ही कई टायलेट आदि भी खराब पड़े है। टपकते छतों व टायलेट को ठीक कराने के मद में शासन ने 24.98 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया है। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में मेजर ड्रेन के कार्यों के लिए 4.03 लाख रुपये और अस्पताल भवन के साइड में माइनर ड्रेन के निर्माण कार्य के लिए 4.35 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृत किया है। शासन ने उक्त कार्यो को पुरूष/महिला चिकित्सालायों में सुधार-विस्तार एवं नवीनीकरण योजना के तहत प्रदान किया है। शासन द्वारा माइनर व मेजर ड्रेन निर्माण के मद में स्वीकृत किए गए 8.38 लाख रुपये से कार्य हो जाने पर अस्पताल परिसर में बरसात के मौसम में होने वाले जल भराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें