फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी ने किया विरोध, बिना शिलान्यास लौटे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर के रामलीला मैदान गेट के सामने पुलिस चौकी के बगल में नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय का शिलान्यास शुक्रवार को नहीं हो सका। रामलीला कमेटी के सदस्यों के विरोध करने के कारण एसडीएम ललित कुमार बगैर शिलान्यास किए वापस चले गए।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान के मुख्य गेट के सामने और पुलिस चौकी के बगल में खाली जमीन पर नगर पंचायत से सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कराने के लिए चेयरमैन बदरेआलम ने प्रस्ताव किया था। शुक्रवार को एसडीएम फूलपुर ललित कुमार के हाथों शौचालय का शिलान्यास किया जाना था। शिलापट्ट लगाने के लिए चुनाई का कार्य शुरू किया गया। इसकी भनक रामलीला कमेटी के सदस्यों और नगरवासियों को हुई वे रामबाबू गुप्ता और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीकेश गुप्ता की अगुआई में पहुंच गए। निर्माण कार्य को रोका दिया। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और सदस्यों को पुलिस चौकी पर बुलाकर वार्ता की। रामलीला कमेटी सदस्यों ने इस जगह शौचालय निर्माण पर विरोध दर्ज कराया। एसडीएण ललित कुमार बगैर शिलान्यास किए ही वापस चले गए। दिलीप सिंह, अमित सोनी, कल्लू शर्मा, संतोष मोदनवाल, विमलेश पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें