फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त, केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू व शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। शुक्रवार को दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने के साथ ही एक केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी जारी की गई। वहीं सुबह की पाली में 902 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को भी परीक्षा केंद्रों पर दुर्व्यवस्थाओं आम रहीं। कई परीक्षा केंद्रों पर जहां स्टैटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे थे तो वहीं शुक्रवार को भी कई केंद्रों के सीसी टीवी व वायस रिकार्डर काम नहीं करते मिले। दुर्व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा के छठे दिन की परीक्षाएं भी किसी तरह संपन्न हो गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 8260 परीक्षार्थियों में 902 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व सैन्य विज्ञान का पेपर था, जिसका आंकड़ा शुक्रवार की देर शाम तक विभाग नहीं दे सका। शाम की पाली में भी कहीं से किसी प्रकार के नकल होने और नकलची पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा तैनात किए गए उडनदस्ते विभिन्न क्षेत्रों में चक्रमण करते रहे। डीआईओएस के नेतृत्व वाली टीम ने राष्ट्रीय इंटर कालेज जजऊपुर कल्याणपुर का निरीक्षण किया। यहां बोर्ड कॉपियों का रख रखाव ठीक नहीं मिला। जिस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी दी। वहीं प्रियंका सिंह इंटर कालेज नरफोरा बिलारी पर निरीक्षण के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें