आजमगढ़। अमर उजाला और जिलेट गार्ड की ओर से सोमवार को सरैया स्थित ज्ञानदीप प्राइवेट आईटीआई छिड़ी ब्राह्मण सरैया में कैरियर डेवलेपमेंट और व्यक्तिगत विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेमिनार के जरिए विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को कैरियर बनाने के लिए विशेष जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि अच्छे कैरियर के लिए आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व जरूरी है। बिना आत्मविश्वास के अच्छा कैरियर नहीं बन सकता। आत्मविश्वास से लबरेज व्यक्ति किसी भी चुनौती को आसानी से हासिल कर सकता है। चाहे वह कैरियर हो या जीवन।विशेषज्ञ निहाल वर्मा ने कहा कि जिदंगी में आगे बढ़ने के लिए सही ग्रूमिंग और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले लोगों का कहना है कि सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। इस मौके पर प्रबंधक रोहित वर्मा, प्रधानाचार्य राकेश वर्मा, सहायक गौतम कुमार, सर्वेश यादव, जयराम यादव, मनीष, अशोक यादव, प्रवीण, रामदयाल, दिनेश राजभर, उमेश मौर्या, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।