फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बणलंदशहर की घटना के विरोध में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी ने बुलंदशहर की घटना और प्रदेश की ध्वस्त होती कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट कचहरी में जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत बढ़ गया है। योगी राज में इस देश की पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। बुलंदशहर की घटना ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों की सरकार चल रही है। उन्होंने हाई कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरने का काम करेगी। विरोध प्रदर्शन में इसरार अहमद, साकेत राय, उमेश यादव, शाहिद खान, राजेश कुमार सिंह, अखिलेश यादव, रामभुवन, तनवीर रिजवी, नूरुज्जमा, फरहान अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें