फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के विकास कार्यो पर अपना पत्थर लगा रही भाजपा : बलराम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यो पर अपने नाम का पत्थर लगाने का काम कर रही है। जिस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने पीएम नरेंद्र मोदी 14 को जिले में आ रहे है, उसका पूर्व सीएम अखिलेश पहले ही शिलान्यास कर चुके है। ऐसे में एक्सप्रेस वे का पुन: शिलान्यास का कोई औचित्य ही नहीं है। उक्त बातें पूर्व मंत्री बलराम यादव ने गुरुवार को रिक्शा स्टैंड पर आयोजित पूर्व सीएम अखिलेश के प्रति आभार जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ जनता को भ्रमित करने और धोखा देने का काम कर रही है। एक्सप्रेस वे के लिए लगभग तीन चौथाई जमीन अखिलेश यादव की सरकार में ही ली जा चुकी थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान कियका कि भाजपा के झूठ का पर्दाफास करने के लिए गांव-गांव जाये। उन्होंने एक्सप्रेस वे के लिए पूर्व सीएम का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान है। नौकरी देने का वादा करने वाले पीएम अब शिक्षित बेरोजगारों को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे है। योगी की सरकार ने नई विकास योजनाओं को शुरू करने के बजाए अखिलेश के विकास योजनाओं को बंद करने का काम किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनता को धोखा देने की हर साजिश का सपा कार्यकर्ता पर्दाफास करेंगे। पूर्व सीएम के विकास मॉडल की नकल करके पीएम और सीएम ने यह साबित कर दिया कि विकास की सोच सिर्फ अखिलेश यादव के पास है। पीएम उस परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे है, जिसका पूर्व सीएम ने पहले ही शिलान्यास कर दिया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रति सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित आभार जनसभा में सपाईयों का सैलाब उमड़ा हुआ था। इस अवसर पर एमएलसी राकेश कुमार यादव, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ. सग्राम यादव, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर सिंह यादव, वसीम अहमद, श्यामनरायन यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, हरिप्रसाद दूबे, रामदर्शन यादव, अखिलेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, शोभनाथ, डा. हरिराम, सुनीता सिंह, प्रेमा यादव, राजेश गिरी, संतलाल विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलूस के साथ पहुंचा सपाईयों का रेला
आजमगढ़। रिक्शा स्टैंड पर आयोजित आभार जनसभा में शामिल होने के लिए सपाईयों का रेला जुलूस के साथ पहुंचा। सपा कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों से अलग-अलग विधान सभाओं से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उसके बाद वे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जनसभा स्थल पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लगायक था।

अनुशासन में रहने की होती रही अपील
आजमगढ़। कार्यक्रम स्थल पर उम्मीद से अधिक सपा कार्यकर्ता जुट गये थे। भारी संख्या में सपाईयों की मौजूदगी से जहां सपा के नेतागण काफी गदगद थे तो वहीं लाउडस्पीकर पर बार-बार कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की अपील भी की जाती रही। संचालन कर रहे जिला महासचिव हरि प्रसाद दूबे यह एनाउंस करते नजर आये।
विज्ञापन


विस चुनाव के बाद पहली बार सपाईयों की दिखी ताकत
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर सपाईयों ने विधान सभा चुनाव के बाद पहली बार अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। सत्ता जाने के बाद हाशिये पर चले गये सपा के कार्यकर्ताओं में गुरुवार को आभार जनसभा के दौरान जोरदार जोश देखने को मिला। रिक्शा स्टैंड के साथ ही कलेक्ट्रेट क्षेत्र की तरफ आने वाले सभी रास्तो पर सपाईयों का रेला उमड़ा नजर आया।

पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचा सपाईयों का रेला
आजमगढ़। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपाईयों का हुजुम सठियांव से ही नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी अपने किसी भी चुनावी वादे को अब तक पूरा नहीं कर सके है। जहां तक आजमगढ़ कीे विकास की बात है तो यहां के हर ईट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिखा हुआ है।

नहीं मिली अनुमति, बदलना पड़ा जनसभा स्थल
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को आंबेडकर पार्क में आभार जनसभा का आयोजन किया गया था, लेकिन प्रशासन ने वहां आयोजन की अनुमति नहीं दी। जिसके कारण सपा की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर जनसभा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सपा और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। सपा खुलकर इसके विरोध में उतर आई है। सपा का कहना है कि जिस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिलान्यास कर चुके हैं उसका दोबारा शिलान्यास करके भाजपा सपा के कार्यों को अपना बता रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि सपा ने चुनावी फायदा लेने के लिए आनन-फानन में ही 20 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण करके उसका शिलान्यास कर दिया जो असंवैधानिक है। इन सबके आरोप और प्रत्यारोप के बीच सपा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में आभार जनसभा का आयोजन किया था। लेकिन एसडीएम सदर ने आंबेडकर पार्क में जनसभा के लिए इजाजत नहीं दी। जिसके कारण सपा ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर जनसभा का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि हमने आंबेडकर पार्क को ही जनसभा स्थल के लिए चुना था। इसके लिए एसडीएम से अनुमति भी मांगी थी। लेकिन उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने आंबेडकर पार्क को धरना प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस लिए मजबूरी में रिक्शा स्टैंड पर हमें जनसभा का आयोजन करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें