फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव के दौरान जिले में लगेंगे साढ़े पांच लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक जुलाई से वन महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान वन विभाग को लगभग साढ़े पांच लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य शासन से दिया गया है। जिसके तहत तीन लाख से अधिक गड्ढे विभाग द्वारा खोदे जा चुके हैं। वैसे तो जनपद में प्रतिवर्ष लाखों पौधों को रोपण विभाग द्वारा किया जाता है। लेकिन इनकी देखभाल न होने के कारण ज्यादातर पौधे या तो सूख जाते हैं या तो जानवरों का निवाला बन जाते हैं। नहीं तो आज तक वन विभाग ने जनपद में जितने पौधे लगाए अगर उसके आधे पौध भी लग गए होते तो जनपद में हर ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती। पिछले वर्ष भी जनपद में लगभग पांच लाख पौधों का रोपण किया गया था। लेकिन बहुत ही कम पौधे बचे होंगे। विभाग की मानें तो शासन से इन पौधों की देखभाल के लिए कोई बजट नहीं आता है। दूसरे विभाग में कर्मचारियों की कमी है। जिसके कारण विभाग इन पौधों की सुरक्षा करने में नाकाम हो रहा है। इस बार भी शासन की ओर से एक जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान वन विभाग को साढ़े पांच लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। इन पौधों के रोपण की तैयारी में विभाग लगा हुआ है। जिसके तहत विभाग द्वारा जगह-जगह खाली पड़ी जमीनों पर गड्ढों को खोदने का कार्य मशीनों से किया जा रहा है। विभाग की मानें तो अब तक तीन लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं। शेष गड्ढों को भी खोदे जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसे एक जुलाई तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन स्तर से हमें जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके अनुरूप गड्ढे खोदने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान हम पौधों का रोपण कर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन

एसएन शुक्ला, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें