फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैधरुप से संचालित सोनोग्राफी सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज कस्बा स्थित सीएचसी के पास संचालित मॉर्डन सोनोग्राफी सेंटर शुक्रवार को सील कर दिया गया। पंजीकरण वैधता खत्म होने के बाद भी इसका संचालन कि या जा रहा था। सीएचसी बिलरियागंज के बगल में मॉर्डन सोनोग्राफी सेंटर की पंजीकरण वैधता अक्टूबर 2017 में ही समाप्त हो चुकी थी। सेंटर के संचालक ने विभाग को लिखित दिया था कि उसे सेंटर का संचालन नहीं करना है। ऐसे में वह पंजीकरण वैधता नहीं बढ़वाएगा। बावजूद इसके सेंटर के नाम में महज न्यू शब्द जोडकर इसका संचालन किया जा रहा था। मामले की डीएम से शिकायत हुई। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में बनी तीन सदस्यी कमेटी ने मुआयना किया तो सेंटर के पास पंजीकरण के कोई कागजात नहीं मिले। इतना ही नहीं अन्य कई प्रकार की अनियमित्ता भी पायी गई। जिस पर सेंटर को सील करने की कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें