आजमगढ़। पात्रों को दिए गए प्रधानमंत्री आवास की सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के सभासदों ने सोमवार को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें आवास के लाभार्थियों की सूची नहीं दिखाई जा रही है।
सभासदों का कहना था कि आज वह नगरपालिका प्रशासन के पास सूची देखने के लिए गए थे। आज आवास के लिए चयनित लोगों को अभिलेेेख जमा करने की अंतिम तिथि है। वह देखना चाहते थे किन लोगों का चयन आवास की सूची में ही हुआ है। लेकिन पालिका प्रशासन ने सूची दिखाने से इंकार दिया। उनका कहना है कि सूची का प्रकाशन हो चुका है। जबकि उनके द्वारा जो भी अभिलेख लेकर पहुंच रहा है उसके अभिलेख जमा करा लिए जा रहे हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि इससे यह डर है कि नगरपालिका प्रशासन मनमर्जी से लोगों को आवास का आवंटन करेगा। इस मौके पर सभासद पति मुखराम निषाद, पुनीत राय, प्रेमचंद यादव, पूर्व सभासद गौतम सेठ आदि उपस्थित थे।