फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी दंपति पर आरोप लगाने वाले के विरोध में उतरे बुनकर मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अर्चना सिंह और उनके पति सुनील सिंह पर आरोप लगाने वाले लोक दायित्व संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ बुनकर मजदूर यूनियन ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन किया। संस्था के प्रदेश संयोजक को भ्रष्टाचार में संलिप्त बताते हुए जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुनकर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों ही ईमानदारी अधिकारियों ने अबतक 50 करोड़ का गबन पकड़ा है। इसके साथ ही फर्जी कागजात पर नौकरी करने वाले सैकड़ों लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। दोनों अधिकारियों की शिकायत करने वाले लोक दायित्व संस्था के प्रदेश संयोजक पवन कुमार सिंह के हरिजन प्राथमिक विद्यालय सैदपुर के 12 में पांच के फर्जीवाड़े की पुष्टि हो चुकी है। तीन अन्य शिक्षकों की जांच हो रही है। इसकी जांच भी ये दोनों कर रहे हैं। इसीलिए दोनों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। दोनों ने पिछले दिनों 11 बुनकर समितियों में 1.40 करोड़ का गबन उजागर किया है। जिलाधिकारी से फर्जी आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष खैरुल बशर, आमिल फहीम, नेहाल हासिम, अरशद, रेशाद, असरार, अनवार, हफीजुर्रहमान, अख्तर, जहीरुन, रेयाज, अहमद, हसन अख्तर, शमीम, जावेद आदि मौजूद रहे।

11 बुनकर समितियों पर जल्द हो कार्रवाई
आमजगढ़। कलक्ट्रेट पहुंचे बुनकर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से 11 बुनकर समितियों पर रिकवरी और एफआईआर की कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश डीएसटीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त हथकरघा के निर्देश पर हुई जांच में जनपद की 11 बुनकर समितियों की ओर से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 1.40 करोड़ के मार्केटिंग इंसेटिंव हड़पने के मामले का खुलासा हुआ था। आदेश के बाद भी समितियों से अभी तक न रिकवरी हो पाई है और न ही एफआईआर हो पाया है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बुनकर मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी की ओर से एडीआई हथकरघा मऊ को रिकवरी और एफआईआर के आदेश दिए थे, लेकिन उनकी ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी शिवांकांत द्विवेदी ने बताया कि 11 बुनकर समितियों पर कार्रवाई के निर्देश पूर्व जिलाधिकारी की ओर से दिए जा चुके हैं। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को जल्द से जल्द आदेश के पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अख्तर, आमिर फहीम, नेहाल हासिम, खैरुल बशर, मो. अहमद,जुबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें