आजमगढ़। जनपद में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा 16 से 28 अप्रैल तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 8 से 11 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने परीक्षा नकलविहिन संपन्न कराने के लिए स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक और सचल दल की तैनाती कर दी है। ।
जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मदरसा परीक्षा की तैयारी बैठक में कहा कि परीक्षा केन्द्र के अंदर कोई भी परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं। उपस्थिति ऑनलाइन होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसी टीवी कैमरे लगे होंगे। हर केन्द्र पर दो महिला और दो पुरुष आरक्षी तैनात रहेंगे। समय से प्रश्न पत्र पहुंचने चाहिए और खोलते समय उसकी वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं। हर कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। सफल संचालन के लिए जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका मो- 9517680331 है।