आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामना देते हुए सभी से होली को मिलजुलकर बनाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि रंगों, उमंगों और प्रेम का त्योहार होली सभी के जीवन में खुशहाली लाए। होली खुशियों का त्यौहार है इसे महसूस कर इसका आनंद उठाएं। होली का त्यौहार हिंदूओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस समय पेड़ पौधों में नई पत्तियां निकलती हैं। होली के इस त्यौहार को सब मिल-जुलकर मनाएं। होली के अवसर पर किसी नई परंपरा की शुरूआत कदापि नहीं होने दी जाएगी। पर्वों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अवांछनीय तत्वों पर नजर रखे हुए है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
00000000000000
पवई में अब 16 को होगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनांतर्गत विभिन्न विकास खंडों में शिविर का आयोजन करने की तिथि का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। लेकिन पवई विकास खंड में तीन मार्च को आयोजित होने वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर की तिथि को परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह शिविर 16 मार्च को आयोजित होगा। ब्यूरो