आजमगढ़। अजमगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के सभासद रमेश चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सोलर लाईट और कंबल खरीदारी में अनियमितता की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने एसडीएम सगड़ी और नगर पंचायत अजमतगढ़ के अधिशासी अधिकारी रविरंजन को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर चार के सभासद मुकुंदचंद नगर निवासी रमेश चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बिना टेंडर के ही सोलर लाईट और कंबल की खरीदारी कर वित्तीय अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निकायों के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने एसडीएम सगड़ी और नगर पंचायत अजमतगढ़ के अधिशासी अधिकारी रविरंजन को उक्त मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।